फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डन घूमने आए स्नेहालय के दो बच्चे गायब

Sun, 04 Jan 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया स्थित स्नेहालय से शुक्रवार को जापानी गार्डन में घूमने आए बच्चों के ग्रुप में से दो बच्चे गायब हो गए। स्नेहालय विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्नेहालय विभाग बच्चों के एक ग्रुप को घुमाने जापानी गार्डन में लाया था। गार्डन में घूमने के बाद वापस जाने के लिए जब बच्चों की गिनती की गई तो दो बच्चे ग्रुप में कम पाए गए।

गायब हुए बच्चों की उम्र 15 साल है और वे कुछ महीनों पहले ही स्नेहालय में आए थे। हालांकि इस विषय में मलोया स्नेहालय के कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि बच्चे अपनी इच्छा से निकल जाते हैं। बाद में वे वापस आ जाते हैं। बता दें कि इसी तरह दो लड़कियां पहले भी स्नेहालय से गायब हो गई थीं।

बाद में पुलिस को दोनों लड़कियां उनके किसी रिश्तेदार के घर पर मिली थीं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनका मन स्नेहालय में नहीं लगता था। इसी वजह से वे बाहर घूमने अपने रिश्तेदार के घर चली गईं थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें