फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी उम्र के युवक से जबरन संबंध बनाती थी विवाहिता, जी न पाया वो

Sat, 03 Sep 2016 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
45 साल की शादीशुदा महिला अपने से आधी से भी ज्यादा उम्र के युवक से जबरन संबंध बनाती थी। इसका अंजाम खौफनाक हुआ।
विज्ञापन


महिला की ज्यादतियों से तंग आकर 26 अगस्त को नहर में छलांग लगा खुदकुशी कर ली। मरने वाला युवक 19 साल का हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी है। मामला, पंजाब के लुधियाना का है। मरने वाले हैप्पी के पिता जगदीश सिंह और माता कुलविंदर कौर रायकोट पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे।

पुलिस थाना सुधार में दर्ज किए मामले की कॉपी और हल्फिया बयान के आधार पर गांव रुपापत्ती निवासी मृतक हरजिंदर सिंह उर्फ हैपी के पिता जगदीश सिंह और माता कुलविंदर कौर ने बताया कि वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में बतौर ड्राइवर की नौकरी करता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शारीरिक शोषण करती थी, नाजायज मांगों से परेशान करती थी

19 साल के लड़के से महिला बनाती थी जबरन संबंध, लड़के ने जान दी
मां-बाप के मुताबिक उनके इकलौते बेटे हरजिंदर सिंह हैपी (19) के साथ 45 साल की महिला ने करीब एक साल से कथित अवैध संबंध बना हुए थे। वह महिला जहां हैप्पी का शारीरिक शोषण करती थी वहीं अपनी नाजायज मांगों को लेकर परेशान भी करती रहती थी।वह उसे कहीं और शादी करने पर पुलिस केस में फंसा देने धमकियां भी देती थी।

उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार उक्त महिला के घर उसके पति और पिता को बताया लेकिन वह महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। उनके बेटे को लगातार परेशान करती रही। परेशान होकर उनके बेटे ने 26 अगस्त को गुरुसर सुधार से निकलती नहर में कूदकर जान दे दी। उसका शव 29 अगस्त को पावर हाउस सुधार के पास मिला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि महिला को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें