धूम थ्री स्टाइल से एक के बाद एक कर चार सेक्टरों में चोरी करने वाले गिरोह ने छह महीने के अंदर 19 सरकारी क्वार्टरों में हाथ साफ किया था। 19 क्वार्टरों से चोर गिरोह के सदस्यों ने करीब एक किलो सोने के गहने चोरी किए थे। जिससे क्राइम ब्रांच ने बरामद कर लिया है।
क्राइम ब्रांच ने चोरी होने वाले मकानों में रहने वाले सभी मकान मालिकों को बुलाकर गहनों की पहचान करवा दी है। मामले में पकड़े गए गिरोह सदस्य राकेश, विकास और तिलराज का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन केलिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।