फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से बोला- जन्मदिन पार्टी में जा रहा हूं, देर रात आई मौत की खबर, पेट में चाकू मारकर हत्या

Thu, 14 May 2020 08:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सुखचैन सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन

पातड़ां के गांव हरियाऊ खुर्द में बुधवार देर रात 18 साल के एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने पेट में चाकू और सिर में चोट मारकर हत्या कर दी। खबर लिखे जाने तक पातड़ां पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया था। लेकिन अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन


थाना इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सुखचैन सिंह (18) भेड़-बकरियां चारने का काम करता था। युवक के पिता अमरीक सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि बुधवार रात उसका बेटा अपने किसी दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में गया था। देर रात युवक के परिवार वालों को सूचना मिली कि उनका बेटा सड़क पर खून से लथपथ पड़ा है।

इसे भी पढ़ें- घर पूछते-पूछते पहुंचे बाइक सवार, दरवाजा खुलवा पिता-पुत्र को मारी गोली, बेटे की मौत
विज्ञापन


तुरंत उसे पातड़ां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि सुखचैन सिंह कबूतरों का कारोबार भी करता था। इसी कारोबार को लेकर उसकी अमर सिंह उर्फ गग्गी, कर्मजीत सिंह उर्फ बुगनी, जज सिंह उर्फ जज्जू और राहुल के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। 
विज्ञापन


यह चारों आरोपी भी रात को जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे। जब सुखचैन सिंह पार्टी के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर के लिए चला तो रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरकर पेट में चाकू से हमला कर दिया और सिर पर भी काफी चोट मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें