फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 160 किलो सोना बरामद, ड्राइवर सीट के नीचे छिपाया था

Wed, 18 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कार से मिला 160 किलो सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव को लेकर लगे स्पेशल नाके पर एयरपोर्ट रोड गांव बाकरपुर के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम क्रेटा गाड़ी से 160 किलो सोना बरामद किया है। यह कच्चा सोना बताया जा रहा है और यह प्लेट और बिस्कुट के रूप में था। इसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के करीब है। पुलिस ने कार चालक समेत तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान राकेश निवासी हमीरपुर, सुरजीत सिंह हमीरपुर और विजय कुमार चंबा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिल्ली स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने की कंसाइनमेंट लेकर आए थे। इसे हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित एजे गोल्ड रिफाइनरी में पहुंचाना था।

किसी को पता न चले, इसलिए उन्होंने क्रेटा के जरिए हिमाचल जाना सेफ समझा लेकिन जब वह बाकरपुर पहुंचे तो पुलिस ने गाड़ी रोक कर तलाशी ली। इस दौरान यह सोना बरामद हुआ। तीनों आरोपी सोने से संबंधित पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए। के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी देश घाना से आया था सोना

मोहाली एयरपोर्ट रोड पर कार से मिला 160 किलो सोना - फोटो : अमर उजाला
अफ्रीकी देश घाना से आया था सोना
पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि यह सोना अफ्रीकी देश घाना से मंगवाया गया था। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपियों को यह सोना किस व्यक्ति ने दिया था। 

ड्राइवर सीट के छिपाया था
सोना सफेद रंग के छह बोरों और लकड़ी के बॉक्स में रखा गया था। आरोपियों ने इसे पैरों और ड्राइवर की सीट के नीचे छिपाया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें