फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैक अधिकारी बनकर दो क्रेडिट कार्ड से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैक अधिकारी बनकर युवक के दो क्रेडिट कार्ड से की ठगी
विज्ञापन

- दोनों क्रेडिट कार्ड से निकाले गए एक लाख 17 हजार 560 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। फर्जी बैंक मैनेजर बनकर सेक्टर-10 के रहने वाले सुरेंद्र सिंह सोढ़ी के दो क्रेडिट कार्ड से एक लाख 17 हजार 560 रुपये की ठगी की गई है। थाना-5 में पुलिस ने धारा-419, 420, 406 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में एसके सोढ़ी ने बताया कि उन्हें 26 नवंबर को फोन आया कि एचडीएफसी बैंक के हेड ऑफिस मुंबई से बोल रहा हूं। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जानी है। इस पर मैंने विश्वास कर लिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट 30 से बढ़ाकर 65 दिन कर दी जाएगी। इसके बाद मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक का लिखा मैसेज भी आया। इस कारण मैंने उस पर विश्वास किया और आरोपी के झांसे में आकर उसे ओटीपी नंबर भी दे दिया। इसके बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड कोरियर के माध्यम से भेजने की बात कही। इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि आप किसी और बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हो। मैंने उसे अपने एक अन्य बैंक का क्रेडिट कार्ड भी बताया। हम उसकी भी लिमिट बढ़वा देंगे। इसके बाद 27 नवंबर को उसका फोन आया। मैंने बैंक मैनेजर से उसकी बात करवाई तो उसने फिर से लिमिट बढ़वाने की बात कही। उसका भी ओटीपी नंबर उसने ले लिया। इसके बाद मेरे दोनों क्रेडिट कार्ड से पांच ट्रांजेेक्शन में एक लाख 17 हजार 560 रुपये निकाल लिए। यह जानकारी मुझे बैंक की ओर से दी गई कि आपके अकाउंट से पैसे निकल गए। पुलिस ने युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें