अज्ञात कार की टक्कर से महिला की मौत
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित पीर की मजार के पास अज्ञात कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला को डाक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के भाई राजीव नरूला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
बुधवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-21 निवासी मृतक रंजना नरूला (35) सेक्टर-20 ट्रैफिक लाइट के पास स्थित पीर की मजार पर माथा टेकने के बाद अपने भाई राजीव नरूला के साथ पैदल घर जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-20 के लाइट प्वाइंट पर कालका की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया। घायल अवस्था में महिला को सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।