फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरूपिया बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहरूपिया बनकर लूट की छह वारदातों को अंजाम देने वाले पांच गिरफ्तार
कीरतपुर में वारदात को लेकर रच रहे थे साजिश क्राइम ब्रांच ने दबोच लिए
कोर्ट ने तीन के दिन के रिमांड पर भेजा
पूर्व सरपंच के घर लूट करने के आरोपी हैं पांचों
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लंबे बाल और मेेकअप करके बंदूक की नोक पर लूट की छह वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर छह मामलों को सुलझाने का दावा किया है। हालांकि पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान बड़ा खुलासा हो सकता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंजौर के कीरतपुर के पास से लूट की साजिश रचते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह निवासी कीरतपुर, सुभाष चंद्र निवासी बदायू, अवतार सिंह निवासी गांव कादर चौक, मनीष कुमार निवासी कीरतपुर, बलविंदर निवासी जगत कालोनी गरिड़ा के रूप में हुई है। पिंजौर के गांव कीरतपुर में बहरूपिया बनकर पूर्व सरपंच के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को सेक्टर- 26 क्राइम ब्रांच की टीम ने कीरतपुर, खेड़ा बसौला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश कर आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी, तमंचा, ज्वेलरी, कैश बरामद करने की दलील पुलिस ने कोर्ट में दी। पंचकूला पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने बताया कि लगातार लूट की वारदात की शिकायत पिंजौर थाने से मिल रही थी। छह मामले चोरी के आने केेे बाद पुलिस की ओर से टीम गठन कर जांच की गई। इसमें सहायक पुलिस आयुक्त कालका पवन कुमार और पंचकूला क्राइम ब्रांच इंचार्ज अमन कुमार की ओर से संयुक्त टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपियों पर धारा-342, 395, 397, 506 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंचकूला पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पिंजौर के गांव कीरतपुर के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह के घर चोरी हो गई। चोरी करने वाले पांच लुुटेरे उनके घर में घुसकर चोरी करने पहुंच गए। परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाने के बाद 73 हजार नकद और सोने के आभूषणों की चोरी की गई थी। पुलिस ने इसमें आरोपियों से अभी तक चोरी किए गए कैश के 11 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चोरी के मामले में आरोपियों ने गुनाह कबूला है। इसमें आरोपी अपना रूप बदलकर सिर में अलग से बाल लगाकर, और मुंह का मेकअप कर चोरी कर रहे थे। इस कारण यह पकड़ में नहीं आ रहे थे। जब लगातार वारदातें हुई तो क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त अभियान में इन्हें गिरफ्तार किया।

इन मामलों में पुुलिस कर रही पूछताछ
सेक्टर-26 स्थित क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि पिंजौर में पेट्रोल पंपों पर लूट की हुई वारदात को लेकर भी इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसमें 13 जुलाई को नानकपुर पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर 15 हजार और मोबाइल फोन की लूट की थी। पुलिस की ओर से पिंजौर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया था। 23 जुलाई को पिस्टल की नोक पर खुहवाला पेट्रोल पंप पर 35 हजार की लूट की गई है। छह अगस्त को पिस्टल की नोक पर शराब के ठेके पर नानकपुर में लूट की गई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट और डकैती की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, तीन अक्तूबर को चरनियां पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर तीस हजार पांच सौ रुपये की लूट की गई थी। तीस सितंबर को पिस्टल की नोक पर चरनियां ठेके पर 5500 रुपये की लूट हुई। इसके साथ ही गरिडा पेट्रोल पंप पर छह महीने पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस की ओर से पांच आरोपियों को बंदूक की नोक पर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही क्राइम ब्रांच टीम अपनी रिपोर्ट देगी।
अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त , पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें