फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी की नौकरी लगवाने का झांसा दे शिकायतकर्ता से ठगे साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक (कुरुक्षेत्र) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पटवारी की नौकरी झांसा देकर ठगे साढ़े चार लाख

- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की
- शिकायतकर्ता कुरुक्षेत्र के अमीन निवासी रविकांत ने दर्ज कराया केस

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। पटवारी की नौकरी हासिल करने के लिए शिकायतकर्ता ने आरोपियों को साढ़े चार लाख रुपये थमा दिए, लेकिन जब पटवारी परीक्षा का परिणाम आया तो उसमें अपना रोल नंबर न पाकर शिकायतकर्ता को ठगे जाने का अहसास हुआ। वहीं, शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रविकांत निवासी कुरुक्षेत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात राजेश कौशिक और सुनीता निवासी डैफोडिल ब्लॉक अमरावती एनक्लेव से कुरुक्षेत्र में साल 2016 में सूर्यकुंड तीर्थ पर हुई थी। उसके बाद राजेेश कुमार से बातों का सिलसिला शुरू हो गया। राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि उसकी नेताओं और रसूखदार लोगों से जान पहचान है और वह किसी की भी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पटवारी का रोल नंबर आया हुआ था और वह आरोपियों की बातों में आ गया। आरोपियों ने उसे पटवारी की नौकरी लगवाने के एवज में साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने किसी भी तरह से इधर-उधर से पैसे इकट्ठा कर कुरुक्षेत्र से अमरावती एनक्लेव पहुंच कर आरोपियों को पैसे दे दिए, लेकिन रिजल्ट में अपना रोल न पाकर शिकायतकर्ता और उसके परिजनों ने जब आरोपियों से बात की तो वे बहाने बनाने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसे कभी क्लर्क की नौकरी लगवाने तो कभी विदेश भेजने का झांसा देकर गुमराह करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपियों की बहानेबाजी को देख कर अपने साढ़े चार लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा उसे कहा कि उनकी ऊपर तक पहुंच है और वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राजेश कौशिक और सुनीता के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें