देसी शराब के 140 पव्वे के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो के पास नाके से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं। युवक के कब्जे से पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 140 पव्वे बरामद किए हैं।
पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो के नाके के पास एक काले बैग के साथ पैदल जा रहे एक युवक को देखा। लेकिन नाके पर पुलिस कर्मियों को देखते ही वह लौटने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ। आरोपी की छानबीन के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 140 पव्वे बरामद कर लिए हैं। युवक की पहचान यूपी के बदायूं निवासी नन्हें कुमार के रूप में हुई है जो गांव मौली में किराये पर रह रहा था।