विक्की कैमी हत्या मामले में दो और गिरफ्तार, चार दिन का रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका में हुई विक्की कैमी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशू और मक्खन के तौर पर हुई है, जो वारदात के दिन मौके पर मौजूद रहे।
हत्या के इस मामले में पहले ही पुलिस तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार रात गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का सुराग हासिल करने के साथ-साथ हथियार की भी बरामदगी करेगी। अब तक इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ में फरार आरोपियों के बारे में भी खुलासा होने की उम्मीद है।