फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हुई टक्कर में स्कूटर सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर हुई टक्कर में स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-तीन के पास हाइवे पर रविवार रात अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में स्कूटर सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त स्कूटर पर युवक का भाई भी सवार था, जिसे मामूली इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

फ्लैक्स बोर्ड का काम करने वाला 18 वर्षीय सर्वेश रविवार रात जीरकपुर निवासी अपने घर के लिए जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-तीन के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन से हुई टक्कर में युवक के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से में काफी चोटें आई और लहूलुहान हो गया। स्कूटर पर पीछे बैठे युवक के भाई को भी चोटें आई, लेकिन वह पास ही जाकर गिर पड़ा, जिसे सिविल अस्पताल से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें