फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजॉर्ट में हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पेश किया अदालत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश
विज्ञापन


- चार को न्यायिक हिरासत में भेजा, एक रिमांड पर लिया
- रिमांड के दौरान पिस्टल को लेकर हासिल की जाएगी जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नशे में धुत युवकों की ओर से मोरनी के एक रिजॉर्ट में की गई फायरिंग मामले के आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि आरोपी अमित को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उन आरोपियों से पिस्टल के बारे में जानकारियां हासिल करेगी।
बुधवार देर रात करीब एक बजे मोरनी के एक रिजॉर्ट में पांच युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर डांस करना शुरू कर दिया। जब रिजॉर्ट कर्मियों ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग भी की गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पिपली, कुरुक्षेत्र निवासी साहिल खान, मोहाली निवासी इंद्रपाल, सोनीपत निवासी मनोज, रणजीत और अमित के तौर पर हुई थी। साहिल मोहाली से आईईएलईटीएस की कोचिंग ले रहा है जबकि अन्य आरोपी बिजनेस करते हैं। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। रिजॉर्ट में अमित ने फायरिंग की थी, नतीजतन उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्टल का नहीं है लाइसेंस, पुलिस जुटी छानबीन में
जिस पिस्टल से आरोपी ने फायरिंग की, उसका लाइसेंस नहीं है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी अमित से पिस्टल के लाइसेंस को लेकर और घूमने के दौरान क्यों साथ लेकर आए सहित तमाम पहलुओं को पुलिस खंगाल रही है। गोली क्यों चलाई, इस बारे में भी पूछताछ जारी है। इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे हो, साथ ही सुरक्षा के लिहाज से जांच भी होनी चाहिए, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें