फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर मामले की मुख्यमंत्री को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर मामले की मुख्यमंत्री को दी शिकायत
विज्ञापन

पंचकूला। पुलिस जांच के दौरान एक पक्ष का साथ देते हुए आरोपियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। झूठा शपथ पत्र तैयार कर उस पर फर्जी हस्ताक्षर करवाने सहित अन्य आरोपों से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री के साथ-साथ आला पुलिस अधिकारियों को भी दी है। शिकायतकर्ता सतीश ने बताया कि सेक्टर-आठ के बूथ में उसका एक सैलून है। साथ लगते बूथ मालिक के साथ उनके परिजनों की किसी बात को लेकर गाली गलौच हुई थी। इस मामले की पुलिस को दी गई शिकायत पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपियों ने इस मामले की सेक्टर-सात उसके खिलाफ भी एक झूठी शिकायत दी गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि सात मई को जब वह चौकी गए तो एएसआई ने अंग्रेजी में लिखे पेपर पर हस्ताक्षर करने को कहा। इस मामले में समझौते की बात की गई, लेकिन शिकायतकर्ता ने एएसआई से कहा कि हिंदी में पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करूंगा। दुकान पर वापस लौटने पर पता चला कि वह शपथ पत्र पर दो जगह पर फर्जी हस्ताक्षर थे। इस मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों को देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें