फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवाला में करीब 7 लाख 90 हजार रुपए के पुराने नोट पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक (कुरुक्षेत्र) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बरवाला में 7 लाख 90 हजार रुपये के पुराने नोट पकड़े

- पकड़े गए आरोपियों में से तीन कुरुक्षेत्र के और एक आरोपी पंजाब का रहने वाला है
- अखिलेश सेठी, नरेश व संदीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल अंबाला भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
वाल्मीकि मंदिर के नजदीक किराए के मकान में रह रहे एक व्यक्ति व उसके तीन अन्य साथियों को गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने छापा मारकर सात लाख 90 हजार रुपये के पुराने नोटों के साथ काबू किया है। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनिल पुत्र शिव कुमार के मकान में प्रेमपाल पुत्र चरण सिंह वासी कुरुक्षेत्र किराए पर रहता है। जिसमें उसके अन्य साथी भी वहां पर आते-जाते रहते हैं और ये लोग पुराने नोटों के धंधे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने छापा मारकर मौके से सात लाख 90 हजार रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों सहित चार व्यक्तियों नरेश पुत्र गुलाब सिंह लालडू (पंजाब), अखिलेश सेठी पुत्र रोशन लाल कुरुक्षेत्र, प्रेम पाल पुत्र चरण सिंह कुरुक्षेत्र, संदीप पुत्र जय सिंह शाहबाद को मौके से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ 420/34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन्हें जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने प्रेमपाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, अखिलेश सेठी, नरेश व संदीप को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल अंबाला भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी प्रॉपर्टी, मोबाइल सहित कई धंधों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे।

पांच लाख रुपये की सिक्योरिटी लेकर करेंसी बदलने का करते थे झूठा वादा
पंचकूला। एसटीएफ हिसार ने छापेमारी कर बरवाला से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी नोटबंदी के बाद से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे पांच लाख रुपये की सिक्योरिटी रखकर, लाखों की करेंसी बदलने का झूठा वादा करते थे। आरोपियों ने खुद का करोड़ों के कारोबार का हवाला देते हुए लोगों से लाखों रुपये बटोरने में जुटे हुए थे। छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 7.90 लाख रुपये बरामद किए, जिनमें नोटबंदी के दौरान बंद हुए 1000 के 666 जबकि 500 के 284 नोट बरामद किए गए हैं। हालांकि अब तक आरोपियों ने किसी भी व्यक्ति के लाखों रुपये नहीं बदले। एक मामले में आरोपियों ने कुछ नए नोटों के साथ अधिकतर पुराने नोट ही बदलकर सौंप दिए, जिसके बाद इस मामले की शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में से तीन प्रॉपर्टी डीलर
पकड़े गए आरोपियों में से तीन प्रॉपर्टी डीलर हैं। आरोपी खुद को करोड़पति बताते थे ताकि लोगों को पुरानी करेंसी बदलने के नाम पर फंसाया जा सके। लेकिन, एसटीएफ की हुई छापेमारी में यह मामला साफ हुआ कि लोगों के नोट बदलने के नाम पर कुछ नए नोट रखने के बाद अंदर पुराने नोट ही डाल देेते थे। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस, इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। एसटीएफ में मौजूद इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से करीब 7.90 लाख रुपये बरामद हुए हैं। ये सभी आरोपी नए और पुराने नोटों को एक साथ रखकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें