12 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को जेल
पंचकूला। 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार 65 वर्षीय राजू बाबा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताया। परिवार की शिकायत पुलिस ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा आठ के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
सोमवार को आरोपी कथित चाचा ने बच्ची से बातचीत करते हुए उसके पास गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोपी की इन हरकतों से सहमी बच्ची जब अपने घर पहुंची तो वह डरी सहमी हुई थी। उसकी मां ने जब पूछा तो उसने आपबीती बताई, जिसपर पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़ित बच्ची के पिता दिहाड़ी पर काम करते हैं, जिन्होंने आरोपी पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।