फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमिंग स्नैचर गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


रोमिंग स्नैचर गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार
- शहर बदलकर वारदातों को दे रहा था अंजाम
- 10 से अधिक मामलों का खुलासा होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शहर बदलकर पंचकूला सहित ट्राइसिटी में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक सदस्य कालीराम को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। रोमिंग स्नैचरों के गिरोह के इस सदस्य की गिरफ्तारी सेे पुलिस को ट्राइसिटी में स्नैचिंग के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर ले लिया गया है। इसी आरोपी को कुछ दिनों पहले गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को शामली से लोगों के विरोध के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा था।
गिरफ्तार आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए बीच-बीच में चंडीगढ़ आकर, वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था। पुलिस को इस आरोपी सहित गिरोह के कुछ और लोगों की भी तलाश है, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसीपी आदर्शदीप ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में कुछ और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद हैै। पूछताछ के लिए आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सूरज चावला ने बताया कि शामली के झिंझाना का रहने वाला कालीराम चंडीगढ़, खरड़, मोहाली और पंचकूला में स्नैचिंग की कई वारदातों में शामिल रहा है। इस गिरोह के सदस्य अक्सर वारदातों को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें