फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी हत्याकांड: पुलिस ने बरामद किए मोबाइल और गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनी हत्याकांड: पुलिस ने बरामद किए मोबाइल और गहने
विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल कार भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पुलिस ने रजनी का मोबाइल रिकवर कर लिया है। रजनी के मोबाइल की कॉल डिटेल्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि रजनी ने आखिरी कॉल मनीमाजरा निवासी मोनिका को की थी। मोनिका ने अपने जीजा संदीप के साथ मिलकर रजनी की गला घोंटकर सेक्टर-23 में कार के अंदर ही हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने रजनी का शव सेक्टर-24 की झाड़ियों में फेंक दिया। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि मनमोहन सिंह ने अपनी पत्नी रजनी बाला की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कैथल निवासी संदीप के साथ मिलकर दोनों आरोपियों ने रजनी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रजनी के गहने और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल मारुति सिलेरियो कार की भी बरामदगी कर ली गई है। हालांकि अभी तक रजनी के शव की बरामदगी नहीं हो सकी है। एसीपी आदर्शदीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी में क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर सूरज चावला, सेक्टर-20 थाने के एसएचओ विकास कुमार भी इस मामले की छानबीन में जुटे हैं। मोबाइल, गहने, साड़ी, रस्सी और जूती की बरामदगी के बाद पुलिस टीम लगातार रजनी के शव की बरामदगी में जुटी हुई है। आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें