फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थेफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सदस्य गए थे वृंदावन दर्शन करने, पीछे से चोरों ने उड़ाए गहने
विज्ञापन

- दोपहर ढाई बजे घर में काम करने के लिए पहुंची महिला ने दी मकान मालिक को फोन पर चोरी की सूचना
- 29 दिसंबर से वृंदावन गया हुआ था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
पिंजौर-कालका रोड़ पर स्थित गांव बिटना स्यूडी में चोरो ने उस समय एक बंद मकान को निशाना बनाकर उसमें से लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया, जब परिवार के सदस्य नव वर्ष मनाने वृंदावन गए हुए थे। मकान मालिक पंडित उमेश दत्त शास्त्री ने बताया कि वह 29 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे ठाकुर के दर्शन करने वृंदावन गए थे, उनके साथ उनका परिवार भी वृृंदावन गया था। पांच जनवरी को उनके घर काम करने आने वाली महिला ने दोपहर करीब ढ़ाई बजे उन्हें फोन कर बताया कि वह बरामदा साफ करने घर आई थी और घर का दरवाजा खुला पड़ा है। जिसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वाले पड़ोसियों को घर जाकर देखने को कहा। उन्होंने बताया कि वह छह जनवरी को जब अपने घर वापिस पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर के मंदिर में पड़ी अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर मंदिर में पड़ी अलमारी में से सोने का एक मंगलसूत्र, सोने का एक ब्रेस्लेट, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने की तीन जेंटस रिंग, एक डॉयमेंड सेट, एक चांदी का गोल्ड प्लेटिड सेट, एक सेट चांदी का गोल्ड प्लेटिड, चांदी की तीन चूड़िया गोल्ड प्लेटिड, तीन हथेली वाली घड़ी, डायमंड लॉकेट, एक जोड़ी पंजेब, चांदी के चार सिक्के ले गए है। वहीं, घर की रसोई में रखी चांदी की गोल्ड प्लेटिड ट्रे और बेडरूम मेें पड़ा वीडियो कैमरा ले गए है। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने ड्राइंग रूम के कपबोर्ड समेत बेड तक को खोलकर चैक किया है। उन्होंने बताया कि उनका करीब साढ़े पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उमेश दत्त शर्मा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना कर सैंपल एकत्रित किये है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें