फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएस जस्सी से आज होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री जस्सी से आज होगी पूछताछ
विज्ञापन

- एसआईटी ने भेजा था नोटिस, लेकिन नहीं शामिल हुए थे पूछताछ में
- हिंसा मामले में हो सकते हैं कुछ अहम खुलासे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पंजाब के पूर्व मंत्री और डेरा प्रमुख के रिश्तेदार एचएस जस्सी को एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुधवार को बुलाया है। इससे पहले भी शुक्रवार को जस्सी को एसआईटी ने पूछताछ में शामिल होने को कहा था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए जस्सी जांच में शामिल नहीं हुए थे। पूछताछ में पूर्व मंत्री से हनीप्रीत के फरार होने के बाद कहां रही, उसे पनाह देने भूमिका थी या नहीं, इसके अलावा तमाम पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए जस्सी को शुक्रवार को भी पूछताछ में शामिल होने को कहा था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद से 38 दिनों तक हनीप्रीत फरार रही थी। इस दौरान सिरसा डेरे के बाद से हनीप्रीत का पुलिस को सुराग नहीं मिला था। बाद में हनीप्रीत को पनाह देने के आरोप में बठिंडा से आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। इस मामले में पुलिस पहले भी जस्सी से पूछताछ की कोशिश कर चुकी है, लेकिन वह पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि पूछताछ में हिंसा के आरोपियों से जुड़े तमाम पहलुओं पर कुछ और नए खुलासे भी हो सकते हैं। हिंसा के बाद जस्सी पर आरोप लगे थे कि उन्होंने बठिंडा में हनीप्रीत को पनाह दिलवाने में मदद की थी। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को भी साथ साथ खंगाल रही है, ताकि तमाम पहलुओं का खुलासा हो सके। डीसीपी ने बताया कि बुधवार को पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें