फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन इंसां को मिली पांच दिन की पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ.................
विज्ञापन



पवन इंसां पांच दिन के पुलिस रिमांड पर
-हिंसा की साजिशकर्ताओं का खुल सकता है राज
-जल्द हो सकती है आदित्य की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हिंसा मामले में गिरफ्तार पवन इंसां को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लालड़ू से गिरफ्तार किए गए पवन इंसां को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने अरोपी का 10 दिन का रिमांड मांगा था। रिमांड के दौरान हिंसा भड़काने के मास्टरमाइंड आदित्य इंसां के ठिकानों के बारे में जानकारियां हासिल की जाएंगी। इस दौरान आरोपी को राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी ले जाया जाएगा, जहां वह फरार होने के दौरान रुका था।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान हैफेड के पास मौजूद पवन इंसां ने न केवल हिंसा को भड़काने का काम किया था, बल्कि डेरे की कोर कमेटी के सदस्य के तौर पर हिंसा की साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस की कोशिश उससे लैपटॉप, मोबाइल सहित अहम दस्तावेजों की बरामदगी है, जिसका ताल्लुक हिंसा या डेरा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन इंसां के खिलाफ ढाई महीने पहले लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद वह लगातार पुलिस को चमका देने में कामयाब रहा। 17 अगस्त को हिंसा की साजिश को लेकर सिरसा में हुई बैठक का भी वह अहम हिस्सा था। आदित्य सहित डेरे के अन्य करीबियों से नजदीकी की वजह से पवन की गिरफ्तारी एसआईटी के लिए अहम थी। अब पुलिस की निगाहें हिंसा मामले के मास्टरमाइंड और डेरा के पूर्व प्रवक्ता आदित्य इंसां की गिरफ्तारी पर टिकी है जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें