फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग का ठेका समाप्त, आरपीएफ के जवानों की भी नहीं होती तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेशन की पार्किंग नहीं सुरक्षित, बाइक के टायर चोरी
विज्ञापन

आरपीएफ थाने के पास है पार्किंग, ठेका समाप्त होने के बाद आरपीएफ जवानों की भी नहीं तैनाती
पार्किंग एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन की पार्किंग में दोपहिया वाहन सुरक्षित नहीं है। स्टेशन पर पर यात्रियों को अपने समान की सुरक्षा खुद करनी होगी। चंडीगढ़ की तरफ बाइक पार्किंग से एक दोपहिया वाहन का अगला और पिछला पहिया दोनों गायब है। जबकि एक ओर आरपीएफ थाना है और दूसरी ओर पुलिस बैरक। इसके बाद भी चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो रहे हैं। एक यात्री की सूचना पर पहुंची अमर उजाला की टीम ने पाया कि बाइक पार्किंग एरिया में खड़ी है, लेकिन इसका पिछला पिछला पहिया गायब है। बता दें कि चंडीगढ़ साइड स्टेशन के बाहर बाइक पार्किंग का ठेका 15 जुलाई को समाप्त हो गया था। उसके बाद अभी तक अंबाला मंडल की ओर से पार्किंग अलॉट नहीं की गई। जबकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन वीवीआईपी स्टेशन है। पार्किंग अलॉट न होने से एक तरफ रेलवे को रेवेन्यू लॉस हो रहा है। दूसरी तरफ यात्रियों के वाहन सुरक्षित नहीं हैं। जबकि कार पार्किंग के दो और दोपाहिया वाहन का एक पार्किंग का टेंडर अबतक अलाट नहीं किया है।
पार्किंग एरिया में नहीं सीसीटीवी कैमरे
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर जहां से बाइक का टायर चोरी हुआ है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ माह पहले तक आरपीएफ थाने के सामने पार्किंग एरिया में कैमरे लगे थे, कि अब वहां से कैमरे हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पार्किंग का ठेका समाप्त हो चुका है। पार्किंग एरिया के बाइक का पहिया खुलने की जानकारी है। फिलहाल पार्किंग गेट पर नोटिस चस्पा किया गया है। ताकि यहां पर लोग वाहन पार्क न करें।
रमेश कुमार, एसएचओ, आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें