फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में छात्र की हत्या के मामले में नया खुलासा, तीन बार करवाया सुलह, इस बार चली गई जान

Sat, 24 Nov 2018 03:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

रोहतक में पूर्व पार्षद के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से 15 और आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि सुमित ढुल और बिल्ला पक्ष के छात्र गुटों के बीच चौधर की जंग में लोकेश की जान गई है। वह तीन बार दोनों पक्षों के बीच सुलह करा चुका था। पुलिस छह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रोहतक के डबल पार्क में गुरुवार को पूर्व पार्षद अशोक दलाल के भतीजे लोकेश की छात्र गुटों में संघर्ष के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि बीए का छात्र राकेश घायल हो गया था। लोकेश के भाई अमित की शिकायत पर राकेश समेत चार नामजद और 15 अज्ञात, जबकि घायल राकेश के बयान पर सुमित ढुल और चालीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि सुमित और बिल्ला गुटों के बीच एमडीयू में बेंच पर बैठने को लेकर हुए विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। दोनों छात्र गुट अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। लोकेश तीन बार दोनों छात्र गुटों के बीच सुलह करा चुका था। गुरुवार को भी लोकेश दोनों छात्र गुटों के बीच सुलह कराने के लिए ही पहुंचा था। 
विज्ञापन


लोकेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि लोकेश सुलह के लिए ही गया था। दो छात्र गुटों के झगड़े में मारा गया। पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

अमित की भी जान को बताया खतरा
परिजनों ने कहा कि आरोपी लोकेश के भाई अमित की भी हत्या कर सकते हैं। अमित की जान को खतरा बताया। मामले को लेकर एसपी से भी मिलने की बात कही है।

सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कई आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस और सीआईए आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।  -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें