फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन-7 की खरीद में लाखों की धोखाधड़ी, 17 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईफोन-7 की खरीद में लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिये फाइनेंस करवाए फोन
- डाउन पेमेंट के बाद पहली किश्त भी नहीं चुकाई
- पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
सर्वेश कुमार
पंचकूला।
एपल आई फोन-7 फाइनेंस में आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिए सभी फोन बजाज फाइनेंस से करवाए गए। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फोन फाइनेंस करवाने वाले 17 फर्जी ग्राहकों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फाइनेंस में फर्जीवाडे़ के इस खेल में कंपनी को आठ लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है।
फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीदे गए सभी आईफोन-7 की खरीद फर्जी आईडी पर अक्तूबर के दौरान ही सेक्टर-20 के एक स्टोर से की गई थी। जनवरी में बजाज फाइनेंस के मैनेजर राजेश यादव ने पुलिस को इस मामले की शिकायत जनवरी में दी। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने 17 ग्राहकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है एक साथ 17 आईफोन-7 की खरीद में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के पीछे एक ही गिरोह या कंपनी के ही किसी कर्मी की भी मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से फाइनेंस करवाए आईफोन :
मोबाइल फोन के फाइनेंस करवाने के लिए आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। एक आईफोन-7 की कीमत 55-60 के बीच है। 17 फोन की खरीद करने पहुंचने वाले आरोपियों ने फोन फाइनेंस करवाए और डाउन पेमेंट के तौर पर करीब 10 हजार रुपये चुका दिए। यानि कि कंपनी को एक आईफोन-7 के लिए करीब 50 हजार रुपये का चूना लगाया गया। कंपनी के मैनेजर राजेश यादव ने बताया कि कंपनी को मोबाइल फोन की एक भी किश्त नहीं मिली, क्योंकि डाउन पेमेंट डीलर के पास चुकाई गई। एक साथ 17 ऐसे मामलों का खुलासा होने पर कंपनी को शक होने पर इस मामले की छानबीन की। चौंकाने वाली बात यह है कि सभी 17 फोन की खरीद फाइनेंसर के एक ही काउंटर से से की गई थी।
अधिकतर दस्तावेज जीरकपुर के :
शिकायतकर्ता ने बताया कि इनमें से अधिकतर दस्तावेज जीरकपुर क्षेत्र के थे। कंपनी की ओर से की गई छानबीन में सभी फर्जी पाए गए। न तो उन एड्रेस पर कोई रह रहा था और न ही नाम या पता सही था। पुलिस भी फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोट
इस संबंध में मिली शिकायत की छानबीन के बाद सेक्टर-20 थाने में 17 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। - अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें