फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की बेटी के पेट में दर्द उठने पर कराई जांच, तो सामने आया सच...मां-बाप रह गए सन्न

Sun, 03 Feb 2019 03:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बच्ची का यौन शोषण - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन
14 साल की बेटी के पेट में दर्द हो रहा था, मां-बाप डॉक्टर के पास ले गए तो जांच में एक ऐसा सच सामने आया, सुनकर पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। मामला हरियाणा के पंचकूला जिले का है। कच्ची उम्र में बच्चे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका हर्जाना उनके साथ-साथ परिवार को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जिनको छुपाने में ही माता-पिता अपनी और अपने बच्चों की भलाई समझते हैं। ऐसा ही एक मामला पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में आया है। पंचकूला के एक गांव से पेट दर्द की शिकायत पर करीब 14 वर्षीय बच्ची को लेकर उसके परिजन जांच कराने के लिए लेकर आए। लेकिन जब रिपोर्ट सामने आई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पता चला कि बच्ची दो माह की गर्भवती है। इस अनहोनी खबर को सुनकर लड़की के परिजन सकते में आ गए। परिजनों द्वारा अस्पताल के डॉक्टरों से उसका गर्भपात करने के लिए कहा गया, लेकिन उम्र छोटी होने और नाबालिग का गर्भपात करने में कानूनी अड़चनों के चलते डॉक्टरों द्वारा लड़की के परिजनों को जवाब दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

वहीं, अस्पताल की ओर से मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की और उसके परिजनों से बात की तो मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया। सूत्रों के अनुसार, 21 वर्षीय आरोपी बच्ची के गांव के नजदीक का रहने वाला है। बच्ची युवक के साथ प्रेम-प्रसंग में उलझ गई और फिर मामला यहां तक पहुंच गया।

अब दोनों परिवारों की बदनामी के चलते बच्ची के परिजन मामले को छुपाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन सामान्य अस्पताल और पुलिस के पास मामला पहुंचने से अधर में लटक गया है। आज नहीं तो कल मजबूरन लड़की वालों को केस दर्ज करवाना पड़ेगा। क्योंकि अब इस मामले में नाबालिग बच्ची की जिंदगी के साथ-साथ उस के पेट में पल रहे बच्चे की जिंदगी का सवाल भी बन गया है।

बच्ची के परिजन अब इस पशोपेश में हैं कि वह जाएं तो जाएं कहां और क्या करें। वहीं, इस मामले को लेकर जब अस्पताल के डॉक्टरों से बात की गई तो उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची अस्पताल में जांच के लिए आई थी और वह दो माह की गर्भवती थी। जब इस मामले को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजन अभी तक यह फैसला नहीं कर पाएं हैं कि शिकायत देनी है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें