फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पबजी खेलने नहीं दिया तो 13 साल के किशोर ने की दोस्त की हत्या, चार दिन बाद हाथ-पैर कटा शव मिला

Fri, 06 Oct 2023 04:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

मृतक सौरभ नागपाल (14) के पिता राजपाल ने बताया कि उनका इकलौता बेटा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। वह एक अक्तूबर को घर आया तो सौरभ नहीं मिला। उसने बेटे की तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतक सौरभ की फाइल फोटो और रोती बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के गढ़ सरनाई गांव में नौवीं कक्षा के छात्र की उसी के 13 वर्षीय दोस्त ने हत्या कर दी। चार दिन बाद उसका शव गन्ने के खेत में मिला। दोस्त पहले पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। किशोर ने बताया कि वे पबजी खेल रहे थे। उसने मोबाइल फोन मांगा, नहीं मिलने पर उनका आपस में झगड़ा हुआ। दोनों ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया और उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। वह डर के मारे वहां से भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस को उसका शव गली-सड़ी हालत में मिला। उसके दोनों हाथ नहीं थे, एक पैर भी आधा कटा था और बाल भी उखाड़े थे। शव देख परिजनों ने तांत्रिक विद्या के चलते हत्या का आरोप लगाया। वहीं, संभावना व्यक्त की जा रही है कि आवारा कुत्तों ने शव नोंचा है।

विज्ञापन


मृतक सौरभ नागपाल (14) के पिता राजपाल ने बताया कि उनका इकलौता बेटा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। वह एक अक्तूबर को घर आया तो सौरभ नहीं मिला। उसने बेटे की तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो सौरभ सुबह 11:55 बजे उसी के स्कूल में पढ़ने वाले गांव के किशोर के साथ जाता दिखा। 

दोनों 12:40 बजे बबैल गांव में पीर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिखे। रात को ही वे उसके घर गए और बेटे के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके परिजन पुलिस को भी गुमराह करते रहे। गांव के सरपंच वेद प्रकाश ने बताया कि शक गहराने पर गुरुवार को दोबारा सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। परिजनों ने शक जताया है कि हत्या में आरोपी छात्र के माता-पिता, उसका नाना और दादा भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में आईपीसी की धारा 302 जोड़ दी गई है। सिविल अस्पताल से शव को पीजीआई खानपुर रेफर किया गया है। - सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी पानीपत।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें