चंडीगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में करंट लगने से 13 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। इंदिरा कॉलोनी की झुग्गी नंबर 49 में रहने वाले परिवार के बच्चे करन की करंट से मौत हो गई। घटना के समय करन घर पर अकेला था, वह शनिवार दोपहर डेढ़ बजे स्कूल से घर लौटा था। नहाने के बाद घर पर रखे फराटा पंखे को चलाने लगा। इस दौरान पंखा गिर गया और करन उसके नीचे आ गया। पंखे में आए करंट की चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गई।
करन की मां संगीता 15-20 मिनट बाद जब उसके छोटे भाई को स्कूल छोड़कर वापस घर आई तो देखा कि करण पंखे के नीचे आ बेसुध पड़ा है। इसके बाद वह आस-पास के लोगों के साथ करन को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में ले गई। वहां पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
करन के पिता अरविंद मोटर मार्केट मनीमाजरा में लेबर का काम करते हैं। करन के दो बड़े और एक छोटा भाई है। था। करन इंदिरा कॉलोनी के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं आईटी पार्क थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
27 नर्सिंग ऑफिसर की जाएगी नौकरी: जीएमसीएच-32 के कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश, अस्पताल में 250 पद खाली