फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पति को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर खेला खूनी खेल... 17 अगस्त की रात क्या हुआ?

Sun, 24 Aug 2025 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में हैरान कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर पति की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी। हत्या कर शव को ठिकाने लगाया। 
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन हत्याओं की घटनाओं का शोर है। सबसे ज्यादा शोर पत्नी द्वारा पति की हत्या का सुनाई देता है। बीते कुछ महीनों में ही ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यूपी के मेरठ में पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में भर दिया था। वहीं इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगा है। ऐसी ही घटना पंजाब के अमृतसर में भी हुई है। 

विज्ञापन


अमृतसर में आशिक के लिए महिला ने अपनी मांग के सिंदूर को उजाड़ दिया। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की मौत का खेल खेला। महिला ने एक बार भी पति की हत्या से पहले ये नहीं सोचा कि शादी के दौरान पति के साथ उसने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था। पति की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया, लेकिन आरोपी महिला प्रेमी के साथ गिरफ्तार हो चुकी है।  

अमृतसर के कटरा कर्म सिंह एरिया में रहने वाले मनी शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी रजनी शर्मा और उसके प्रेमी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रजनी और उसके प्रेमी सोनू ने 17 अगस्त की रात दोनों ने मिलकर मनी शर्मा की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की थी। दोनों ने मनी शर्मा का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव बोहड़ू वाली नहर में फेंक दिया था। मनी शर्मा कैटल फीड की दुकान चलाता था। 
विज्ञापन


2016 में हुई थी मनी और रजनी की शादी
थाना डी डिवीजन के अधीन पड़ते कटरा सुफैद स्थित गली कलकत्तेयां वाली मिन्नी शर्मा ने गेट हकीमां थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई मनी शर्मा कैटल फीड का काम करता था। साल 2016 में उसकी शादी रजनी शर्मा के साथ हुई थी। रजनी किसी न किसी बात को लेकर मनी से झगड़ा करती थी। 

मनी ने पत्नी को समझाया, पर नहीं बाज आई
मिन्नी का आरोप है कि घर के पास फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाले सोनू शर्मा से उनकी भाभी की मुलाकात हुई थी। उनके बीच अवैध संबंध बन गए थे। इस बात का जब रजनी के पति मनी को पता चला तो उसने दोनों का विरोध किया था। मनी ने पत्नी रजनी को भी समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। 

घटना वाली रात मनी ने सोनू और रजनी को एक साथ देखा था
घटना वाले दिन 17 अगस्त की रात जब मनी सात बजे घर पहुंचा तो सोनू और रजनी को एक साथ देखकर दंग रह गया। जब उसने शोर मचाना चाहा तो आरोपियों ने उसका गला दबाकर मनी की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव बोहड़ू वाली नहर में फेंक दिया। छह दिन बाद खालड़ा नहर से पुलिस को मनी का शव बरामद हुआ था। सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पकड़ा गया हरजीत कौर का कातिल, पहले तलाक फिर दूसरी शादी... इटली में पति, आरोपी ने कैसे की हत्या?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें