फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सैनिक स्कूल की छत गिरी, 13 मजदूर घायल...दो की हालत गंभीर

Fri, 11 Jan 2019 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंड (हरियाणा)
विज्ञापन
सैनिक स्कूल की छत गिरी
विज्ञापन

 हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव पाली गोठड़ा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का लेंटर का एक हिस्सा गुरुवार की शाम करीब पौने छह बजे गिर गया। घटना के वक्त वहां काम चल रहा था जिसकी वजह से 13 मजदूर चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत ही ठेकेदार के कर्मचारियों ने घायल श्रमिकों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन


जहां दो श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। शेष श्रमिकों की हालत सही बताई गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार पाली गोठड़ा में बन रहे सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य गर्ग एंड कंपनी के पास है। कंपनी की तरफ से यहां पर निर्माण कार्य के लिए मध्यप्रदेश के श्रमिकों को लगाया हुआ है। जबकि कार्य स्थल पर ठेकेदार राजस्थान का है और एक बिहार का रहने वाला है। गुरुवार सैनिक स्कूल हॉस्टल क्षेत्र के लिए लेंटर डाला गया था और शाम को करीब साढ़े पांच बजे कार्य बंद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल की छत गिरी
अभी श्रमिक कार्य पूरा कर ही रहे कि अचानक लेंटर का बड़ा हिस्सा गिर गया और इसी दौरान वहां पर कार्य रहे श्रमिक भी उसकी चपेट में आ गए। लेंटर गिरने के बाद वहां पर तेज धमाका हुआ जिसकी आवाज सुनने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणों सहित अन्य मजदूर भी पहुंच गए। श्रमिकों के साथ कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी बचाव में जुट गए। 

मामले की सूचना पाकर कुंड पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस कंपनी के तहत यहां पर 22 श्रमिक काम कर रहे हैं जिसमें 13 घायल हो गए । घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया है। हालांकि दो श्रमिकों की हालत खराब होने के कारण ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।

ये हुए घायल 
इस घटना में राजस्थान के अजमेर निवासी धनराज सिंह और मध्यप्रदेश निवासी रामौतार, महेश कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार, रामकिशोरी, भाजीराम, संपत सिंह, महेंद्र सिंह, उमा, ममता, सविता व अशोक कुमार घायल हो गए। इनमें राजस्थान निवासी धनराज और रमेश कुमार की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार, बीडीपीओ खोल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक प्रबंध के निर्देश दिए। उधर कार्य स्थल के प्रभारी कंपनी के लाखन सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी भी तरह लापरवाही नहीं है। सेंटरिंग का कार्य सही नहीं होने के कारण ही लेंटर गिरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें