फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः फिरोजपुर में तीन लुटेरों ने अंजाम दी बड़ी वारदात, बैंक कर्मी से लूट ले गए 14 लाख

Mon, 17 Feb 2020 09:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)

सार

  • बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम।
  • आरबीएल कर्मी एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था धनराशि। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीरा थाना सिटी के अंतर्गत जीरा-तलवंडी भाई रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में धनराशि जमा कराने जा रहे रत्नाकर बैंक लिमिटेड (आरबीएल) कर्मी से बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरे नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 13 लाख 87 हजार 810 रुपये थे। वारदात सोमवार सुबह 11.40 बजे के करीब की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन


आरबीएल कर्मी निशान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक के सामने एचडीएफसी बैंक है। रोजाना की तरह आज भी धनराशि जमा कराने के लिए जा रहा था। निशान अपने बैंक से नगदी से भरा बैग लेकर सामने एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था। सड़क किनारे खड़ा होकर वाहनों के गुजरने का इंतजार करने लगा। उसी समय बाइक पर सवार नकाबपोश तीन लुटेरे उसके पास रुके। 

बाइक से एक लुटेरा उतरा और कुछ ही पल में नगदी भरा बैग छीनकर बाइक पर बैठ फरार हो गया। बकौल निशान उसने शोर मचाया आरबीएल के सदस्य और आसपास के लोग लुटेरों को पकड़ने के लिए दौड़े। लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। बैग में 13 लाख 87 हजार 810 रुपये थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी आरबीएल कर्मी से पूछताछ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फिरोजपुर से एसएसपी भूपिंदर सिंह, एसपी (ऑपरेशन) बलजीत सिंह, एसपी (डी) अंग्रेज सिंह, डीएसपी जीरा राजविंदर सिंह के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने निशान सिंह के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया वारदात की तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरबीएल बैंक में लोगों को दिए लोन की किस्तें के वसूली धनराशि थी, जो निशान सिंह एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था।

सीसीटीवी कैमरे फुटेज खड़े कर रहा है कई सवाल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे फुटेज को देखे तो कई सवाल खड़े हो रहे हैं। निशान सिंह जब अपने बैंक से धनराशि से भरा बैग लेकर सड़क पार सामने एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था तो वह सड़क किनारे रुका। सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, सड़क खाली दिख रही है। 

कर्मी का सड़क किनारे कुछ देर खड़ा होना पुलिस के मन में संदेह पैदा कर रहा है। क्योंकि जिसके पास पैसों के भरा बैग होता है, वह तुरंत सड़क पार करने का प्रयास करता है न की सड़क किनारे खड़ा होकर किसी का इंतजार करे। लुटेरों ने कोई हथियार नहीं निकाला और न ही गोली दागी, सिर्फ बाइक के पीछे बैठा लुटेरा एकदम उतरा और निशान के कंधे से बैग छीनकर फरार हो गया। निशान ने बैग को भी मजबूती से पकड़कर उसका विरोध नहीं किया। ऐसा सीसीटीवी कैमरे फुटेज में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें