फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा को शादी का झांसा, होटल में रेप

Sun, 25 Jan 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में बारहवीं कक्षा की छात्रा को शादी का झांसा देकर अगवा कर एक होटल में ले जाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन


जगाधरी के एक इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। 19 जनवरी को सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थी। इस दौरान उनकी कॉलोनी का ही एक युवक बाइक पर वहां आया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी

आरोपी ने उसे कहा कि वह बाइक पर उसे स्कूल छोड़ देगा। वह आरोपी की बातों में आ गई मगर आरोपी उसे स्कूल छोड़ने के बजाय शादी का झांसा देकर जगाधरी के एक होटल में ले गया, जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।

उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे तुरंत पुलिस थाने लेकर पहुंचे जहां पर पुलिस ने लड़की के बयान लिए और मेडिकल जांच करवाई। देर शाम पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार चल रहा था। जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कौर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें