फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः स्कूल के गेट पर 11वीं के छात्र की दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या, बचाने आया छात्र घायल

Tue, 18 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मेजर संदीप सागर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट पर सोमवार दोपहर कुछ युवकों ने 11वीं के एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आए दूसरे छात्र के हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना जैसे ही स्कूल के टीचर्स को लगी, उन्होंने दोनों युवकों को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। 

विज्ञापन


मृतक स्टूडेंट की पहचान विकास कुमार (16) निवासी गांव रैली जबकि घायल छात्र की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज दसवीं कक्षा का छात्र है। सूचना मिलते ही एसीपी पंचकूला नूपुर बिश्वनोई और सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।       
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर छात्र विकास का स्कूल के कुछ अन्य छात्रों से विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को दोपहर ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद विकास बाहर निकला तो मुख्य गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे करीब दो दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमला करने वाले युवक आईटीआई की ड्रेस में थे। उन्होंने विकास के पेट में चाकू से दो बार वार किया। इससे विकास मौके पर ही गिर गया। इस दौरान बचाव में आए उसके दोस्त सूरज पर भी आरोपी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। 

छाती के पास चाकू से किए दो वार    

घटना के वक्त का वीडियो
सूरज के हाथ में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया। इतने में सूचना पाकर जब स्कूल के शिक्षक बाहर निकले तो आरोपी युवक फरार हो गए। सूचना सेक्टर-7 पुलिस चौकी पुलिस और एसीपी पंचकूला नूपुर बिश्नोई मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।      
 
डॉक्टरों के मुताबिक, विकास की मौत छाती के पास चाकू लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि चाकू से दो बार छाती में वार किया गया, जिससे उसके शरीर से ज्यादा खून बह गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकास की प्लस टूट चुकी थीं। ऐसे में उसने दम तोड़ दिया।       

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात      
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों की पहचान के लिए स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की तो कुछ संदिग्ध युवकों की फुटेज मिली। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि उनके हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देकर भागते युवक साफ दिखाई दे रहे हैं।       
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम टीम ने इकट्ठे किए साक्ष्य    

घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज
घटना के बाद सेक्टर-7 स्थित स्कूल के बाहर सीन ऑफ क्राइम की इंचार्ज रीति सैनी टीम के साथ पहुंचीं। सबसे पहले टीम ने स्कूल का दौरा किया। जहां से उसके हाथ विकास की टाई लगी। इसके बाद जब टीम के सदस्य आगे बढ़े तो उन्हें एक चप्पल मिली, जिस पर भी खून के छींटे पड़ी थीं। इसके बाद टीम स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंची। जहां दो जगह खून के धब्बे मिले। इसके अलावा उसी के पास दूसरी चप्पल भी मिली। टीम ने कई अहम साक्ष्य जुटा लिए हैं।       

टीचर ने पहले आरोपी युवकों को खदेड़ा, फिर घायल छात्रों को ले गए अस्पताल      
घटना के बाद स्कूल का एक टीचर सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवकों के पीछे दौड़ता दिखाई दे रहा है, जबकि उसी टीचर के पीछे स्कूल का एक कर्मचारी अपने मोबाइल में दौड़ते हुए युवकों का वीडियो बनाता नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शी एक स्टूडेंट ने बताया कि पहले टीचर से आरोपी युवकों को भगाकर तितर-बितर किया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में डालकर दोनों को सामान्य अस्पताल ले गए।       

पिता करते हैं फैक्ट्री में काम, मां स्कूल में सफाई      
विकास के पिता बनवारी लाल एक फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि मां मीना ब्रिटिश स्कूल में सफाई का काम करती हैं। विकास का परिवार गांव रैली सेक्टर-12-ए में रहता है। एसीपी नूपुर बिश्नोई ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और तुरंत आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें