चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मारा गया बच्चा
11 साल का बच्चा ट्यूशन पढ़कर साइकिल पर घर लौट रहा था कि रास्ते में मौत आ गई और उसे आपने साथ ले गई। हादसा चंडीगढ़ में हुआ। कैंटर की चपेट में आने से 11 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा सेक्टर 32 से ट्यूशन पढ़कर साइकिल पर घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने मौके से कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कैंटर चालक की पहचान अमृतसर के गांव गोहानीवाल का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को सेक्टर 20 का रहनेवाला गौरव सेक्टर 32 में ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन पढ़कर जब वो साइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वो सेक्टर 30-32-20-33 के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार कैंटर वाले ने टक्कर मार दी। टक्कर से गौरव लहुलूहान हो कर सड़क पर गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर बच्चे को जीएमसीएच 32 पहुंची। जहां डाक्टरों ने गौरव को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि गौरव सेक्टर 32 के सेंट ऐन्स स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था। पढ़ाई में भी काफी तेज था। परिजनों ने बताया कि गौरव के पिता भी किसी बिमारी से पीड़ित है और पिछले एक हफ्ते से जीएमसीएच 32 में इलाज के लिए भर्ती है।
अभी उनको गौरव की मौत का नहीं बताया गया है। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस साल शहर में ये सड़क हादसों में 142 वीं मौत है। वहीं एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से दो मां बेटी घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 44 निवासी अनीता अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर सेक्टर 35 जा रही थी।
वहीं सेक्टर 35 मार्केट में जब पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार उसको टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई। मौकेपर पहुंची पीसीआर दोनों जीएमएसएच 16 लेजा कर भर्ती करवाया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने पीड़िता कि शिकायत दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों मां बेटी के हालत स्थिर बताई जा रही है।