फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः बैंक कर्मचारियों को बनाया बंधक, पिस्तौल लगा लूटे साढ़े 11 लाख

Wed, 12 Dec 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

अमृतसर में दिन दहाड़े बैंक में घुसकर 11.55 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां के मेहता रोड स्थित गांव खजिआला के एक्सिस बैंक में चार नकाबपोश लुटेरों ने बुधवार दोपहर पौने दो बजे पिस्तौल के बल पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधकर बनाकर 11 लाख 55 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए । 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसते ही मैनेजर कश्मीर सिंह की केबिन में पहुंचे और एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। इसके बाद दो नकाबपोश कैशियर के केबिन में घुस गए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। बैंक में उस वक्त दो ग्राहक ही थे। एक नकाबपोश ने उन्हें भी पिस्तौल दिखाकर चुप करवा दिया।

विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने लुटेरों का कुछ समय तक विरोध किया। लेकिन जान से मारने की धमकी के बाद वे चुप हो गए। नकाबपोशों ने कैशियर की दराज में पड़े 11 .55 लाख रुपये बैग में भरे और सबको धमकाते हुए बैंक से बाहर निकल आए। इसके बाद वे बाहर खड़ी सफेद रंग की आई-20 में बैठ कर फरार हो गए। बैंक कर्मियों के मुताबिक लुटेरे अपने साथ बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए । 

पुलिस ने लगाए नाके, जांच में नहीं मिला सुराग
घटना के तुरंत बाद बैंककर्मियों ने थाना तरसिका पुलिस को सूचना दी। थाने के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि तुरंत ही पुलिस ने अमृतसर -मेहता रोड के सभी रास्तों पर नाके लगा कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

पुलिस ने कश्मीर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । एसएचओ के मुताबिक पुलिस ने बैंक कर्मचारियों को भी पूछताछ में शामिल किया है। लुटेरों के स्केच बनाये जा रहे है । उन्होंने कहा जिस गाड़ी में लुटेरे आए थे उसका नंबर का पता नहीं चल सका है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें