उन्हें उम्मीद थी कि बिजली कट लगने के बाद शायद रजत की नींद खुल जाए और वो दरवाजा खोल दे। लेकिन बिजली कट लगने के बाद उसने दरवाजा नहीं खोला तो वो पड़ोसियों की छत से सीढ़ी लगाकर घर के भीतर घुसा।
भीतर घुसने के बाद उसने देखा कि मेन गेट अंदर से बंद था व रजत के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। वो कमरे के अंदर घुसा तो उसने देखा कि पंखे पर चुन्नी के सहारे रजत का शव फंदे पर लटका हुआ है।
मृतक रजत से बड़ा भाई शुभम है, जो कि 11वीं कक्षा का छात्र है। रजत से एक छोटा भाई है। वह कानपुर स्थित अपनी नानी के घर रहता है। रजत के पिता उदराज की संजय चौक पर फल की दुकान है। रजत की मां सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे दिल्ली स्थित ननद के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।
- तीन मुख्य बिंदु, जो कर रहे हत्या की ओर इशारा:
1 - मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे, इसके अलावा उसके पांव भी हरे रंग की उसकी मां की चुन्नी से बांधे हुए थे।
2 - खून बेड की बजाय, बेड से नीचे जमीन पर बहा हुआ था।
3 - बेड पर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद इस पर चढ़कर रजत फंदे तक पहुंचा हो। लेकिन उसने खुद फंदा लगाया होता तो वो मरने से कुछ सेकेंड पहले छटपटाता जरूर। जिससे वो सिलिंडर भी नीचे गिरता, क्योंकि फंदे से सिलिंडर मात्र 2 फीट की दूरी पर था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। मृतक के चाचा ने किशोर को फंदे पर लटका हुआ देखा था। अभी आगामी कार्रवाई जारी है। - सतीश वत्स, डीएसपी थाना किला।