फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद: 10वीं की छात्रा को घर से उठाया, श्मशान घाट में गैंगरेप

Thu, 05 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
चार युवकों ने दसवीं कक्षा की छात्रा को घर से जबरदस्ती उठाकर श्मशान घाट में गैंगरेप किया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे वह घर का मुख्य दरवाजा बंद करने गई थी। इस दौरान वहां छिपे बैठे आरोपी सोनी उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे बाहर खींच लिया। वह अपने साथियों सतनाम सिंह, सुखा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह और सुखा सिंह पुत्र नगिंदर सिंह की मदद से उसे उठाकर गांव के श्मशान घाट ले गया। वहां आरोपियों ने उसके साथ गैंगरप कर लिया। एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें