फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जेल में डाल दो, वरना किसी और से ऐसी हरकतें करेंगे’

Sat, 28 Mar 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल की मासूम बच्ची ने रोते हुए जज से गुहार लगाई कि दोनों को जेल में डाल दो, वरना किसी और को छेड़ेंगे। मामला चंडीगढ़ का है। छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास के मामले में पीड़ित दस वर्षीय बच्ची ने शुक्रवार को जिला अदालत में बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


उसने अदालत को बताया कि कैसे उसके साथ आरोपियों ने आपत्तिजनक और घिनौनी हरकतें कीं। बच्ची कोर्ट से यह बताते-बताते रोने लगी। उसने आंसू पोंछते हुए कहा कि दोनों को जेल में डाल दो ताकि किसी और के साथ ऐसी हरकत न कर सकें।

गौरतलब है कि सेक्टर-34 थाना पुलिस के इस मामले में देरी से चालान पेश किया था। इस कारण अदालत को दोनों आरोपियों को जमानत देनी पड़ी थी।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने की थी बच्‍ची से घिनौनी हरकतें

मामला 5 अक्तूबर 2014 का है। सेक्टर-49 में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर-34 थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा कि रात में करीब सवा दस बजे उसकी 10 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर में जा रही थी। रास्ते में उसे सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाले ललित नाम के व्यक्ति ने रोक लिया। वह उसे जबरन अपने कमरे में ले गया। वहां चंदरपाल नामक व्यक्ति पहले से मौजूद था।

दोनों ने उसकी बच्ची से आपत्तिजनक हरकतें की। बच्ची ने शोर मचाया तो दोनों आरोपियों ने उससे मारपीट की और किसी को इस बारे में बताने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार उस समय वह काम के सिलसिले में घर से बाहर था, जबकि उसकी पत्नी ससुराल गई हुई थी।

उसकी बेटी ने उसे फोन किया और सारी बात बताई। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी रात आरोपियों को काबू कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें