फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल की नोक पर जमींदार से 10 लाख की लूट

Sun, 08 Feb 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र के गांव बहरमपुर के पास शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने जमींदार को पिस्टल की नोक पर 10 लाख रुपये लूट लिए। वारदात हरियाणा के कोसली की है। बदमाशों ने विरोध करने पर कार को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही जमींदार के पुत्र व दामाद की पिटाई कर दी। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बादशाहपुर, गुड़गांव निवासी राजेंद्र ने अपने दामाद के गांव काठूवास, कोसली में रहने वाले रिश्तेदार को दस लाख रुपये उधार दिए थे। शनिवार को उनके पास फोन आया कि वह अपनी रकम आकर ले जाएं। इस पर वह अपने बेटे प्रदीप व हुसैनका निवासी दामाद के साथ स्कॉर्पियो से रकम लेने कोसली आए हुए थे।

राजेंद्र ने बताया कि गांव काठूवास से रकम लेकर वह रात लगभग नौ बजे कोसली से होते हुए गांव बहरमपुर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। इससे पहले कि वे लोग कुछ समझते कार से निकले चार युवकों ने कार को क्षतिग्रस्त करते हुए उसके शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


यही नहीं पिस्टल के बल पर दस लाख रुपये भी लूट लिए। बेटे प्रदीप व दामाद ने विरोध किया तो दोनों को रॉड से पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

नाकेबंदी के बावजूद आरोपी फरार

पीड़ित राजेंद्र ने इसकी जानकारी कोसली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  घटना की जानकारी के बाद कोसली थाना पुलिस ने वायरलेस पर सूचना करते हुए आने-जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। इससे माना जा रहा है कि आरोपी किसी गांव के रहे होंगे, जो वारदात को अंजाम देने के बाद गांव के रास्तों से होते हुए निकल गए।

कहीं कुछ और ही तो नहीं माजरा
पुलिस की जांच में बदमाशों की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। वहीं पीड़ित पक्ष की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त है। पुलिस सूत्र इस बात की भी आशंका जता रहे हैं कि मामला सड़क पर हुई मारपीट का हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
 
हेमंत कुमार, थाना इंचार्ज, कोसली थाना ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश के साथ ही हर तथ्य की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें