फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसों में पांच लोगों ने गंवाई जान, फिरोजपुर में खड़े ट्रैक से टकराई कार दो की मौत

Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में पांच जिलों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। फिरोजपुर में खड़े ट्रक से आल्टो कार की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं मोगा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत की खबर है। होशियारपुर में भी एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


फिरोजपुरः खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत 
जीरा-मक्खू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बस्ती हाजीवाली के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़े ट्रक से आल्टो कार टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बेटे की शादी के बाद रस्म निभाने के लिए लड़के का पिता राकेश कुमार तरनतारन से तलवंडी भाई आ रहा था। 

उधर, हादसे की सूचना मिलने पर जीरा सदर थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार निवासी गली डॉक्टर कोछड़ वाली जिला तरनतारन के बेटे की दो दिन पहले तलवंडी भाई की लड़की के साथ शादी हुई थी। राकेश रस्म निभाने के लिए बुधवार को आल्टो कार से तरनतारन से तलवंडी भाई बेटे के ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


कार को काली नामक व्यक्ति चला रहा था। जीरा-मक्खू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस्ती हाजीवाली के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर बहुत जबरदस्त थी, जिस कारण कार का चालक काली और राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। 

होशियारपुरः ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

थाना बुल्लोवाल के गांव लाचोवाल के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोग घायल अमृतपाल सिंह निवासी गांव फतेहपुर को सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक अमृतपाल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट था।

मंगलवार को ड्यूटी से बाइक पर घर लौट रहा था। लाचोवाल टोल प्लाजा से पहले सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक बलदेव सिंह निवासी खडियाला सैनियां को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

मोगाः लावारिस पशु की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
थाना समालसर के अंतर्गत लावारिस पशु की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगसीर सिंह के अनुसार हरजिंदर सिंह निवासी गांव चोटियां कलां (मोगा) ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि 18 जनवरी को कस्बा समालसर में उसकी बुआ की बेटी की शादी थी। 

शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह और उसका पूरा परिवार समालसर गया था। 18 जनवरी की शाम को जब वह अपने पिता अंग्रेज सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर समालसर से लौट रहा था। रास्ते में गांव रोडे के पास सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में उसे तो मामूली चोटें आई और उनके पिता अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से से घायल हो गए। 
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह मोगा में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। पुलिस ने हरजिंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। 

मोगाः ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत
कोटकपूरा फ्लाईओवर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस के एएसआई लाल सिंह के अनुसार सरोज रानी पत्नी राज कुमार निवासी भीम नगर कैंप मोगा मानसिक तनाव से गुजर रहीं थीं। पति राज कुमार ने बताया कि सरोज रानी का उपचार भी चल रहा था।

22 जनवरी की सुबह सरोज रानी कोटकपूरा बाइपास पर स्थित डेरा सिरसा में एक भोग में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान जब वह वापस घर लौट रही थी तो फ्लाईओवर के निकट रेल लाइन पार करते समय वह फिरोजपुर से चलकर लुधियाना जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें