फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मार कर मां बेटा किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर मां-बेटे को चाकू से घायल करने के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनीमाजरा के मोहसिन, सरफराज, अरूल और इंजमाम के रुप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, घायल शास्त्री नगर के रहने वाले खेमचंद और उनकी मां रामबेटी की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस को घायल खेमचंद ने शिकायत में बताया कि मोहसिन ने कुछ समय पहले उसकी मां रामबेटी से साढ़े 17 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद से कई बार उसकी मां ने मोहसिन से रुपये वापस मांगे थे। लेकिन मोहसिन अकसर उनके साथ बदतमीजी करता रहता था। शुक्रवार को भी रामबेटी रुपये मांगने मोहसिन के घर गई तो उसने अभद्र व्यवहार कर बिना पैसे दिए ही वापिस भेज दिया। घर आकर रामबेटी ने बेटे खेमचंद को बताया तो खेमचंद को गुस्सा आया और उसने मोहसिन के पास जाकर पूछा कि उसने उसकी मां के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया है। इसके बाद खेमचंद अपने घर आ गया। लेकिन रात करीब 8 बजे मोहसिन अपने साथियों अरूल, सरफराज और इंजमाम के साथ खेमचंद के घर में घुस गया और दोनों मां-बेटे से मारपीट शुरू कर खेमचंद की पीठ में चाकू से वार कर उसे लहुलुहान कर दिया और उसकी मां के हाथ पर रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल खेमचंद और उसकी मां को सिविल अस्पताल मनीमाजरा लेकर गई। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने खेमचंद की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अब शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें