फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी को पकड़ने वालों को डीजीपी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित पीजी छात्र विनीत और अजय उर्फ अज्जू की हत्या के मामले में बीते वीरवार को गिरफ्तार चौथे आरोपी अमित को क्राइम ब्रांच ने जिला अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपी अमित से पूछताछ कर पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि वह वारदात के बाद कार में बैठाकर सभी हमलावरों को कहां-कहां ले गया था और वारदात में शामिल पांचवें साथी दीपक तक पहुंचने के लिए उसके ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
आरोपियों को गिरफ्तार करने पर क्राइम ब्रांच टीम को डीजीपी ने किया सम्मानित
डीजीपी संजय बेनिवाल ने विनीत और अजय उर्फ अज्जू की हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को प्रथम श्रेणी प्रमाण पत्र और इनाम में नगद राशि देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें