फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली कराने के चक्कर में महिला को छत से नीचे फेंका, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 में मामूली विवाद को लेकर एक महिला को उसके देवर और दो देवरानियों ने पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को नीचे फेंकने से पहले बोला कि ‘पहले तो बच गई थी लेकिन आज कौन बचाएगा’। वारदात के बाद महिला को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान सेक्टर-56 निवासी खुशमा (35) के रूप में हुई है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शीशुपाल (देवर), उसकी पत्नी रीना और प्रीती (देवरानी) के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 के तहत मामला दर्ज कर रीना और प्रीती को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी महिलाओं को जिला अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
शिवराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 में परिवार समेत रहता है और रेहड़ी पर खाना बेचने का काम करता है। उसके मकान में दूसरे व तीसरे मंजिल पर उसके दोनों भाई रहते हैं। वह रोजाना की तरह रविवार को भी अपने काम पर गया था। इस दौरान उसकी पत्नी छत पर रखे हुए खाली क्रेट पर बैठी थी। आरोप है कि तभी अचानक उसके भाई शिशुपाल और उसकी पत्नी रीना और प्रीती ने आकर खुद का क्रेट बताकर उसकी पत्नी के साथ बहस शुरू कर दी। उसकी पत्नी ने जब खुद का क्रेट होने की बात कही तो सभी आरोपियों ने साथ मिलकर पहले तो मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी होकर काफी देर तक जमीन पर पड़ी रही। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और पत्नी को ऑटो में अस्पताल पहुंचाया। शिकायत के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उनके बीच पहले भी लड़ाई झगड़े होते रहे हैं। पुलिस का कहना है आरोपी शिशुपाल भागते वक्त सीढ़ियों पर गिरकर घायल हो गया था। उसका भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें