फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः स्नैपचैट पर फोटो अपलोड कर लिख दिया बदमाश, विरोध किया तो तलवार से किया हमला

Tue, 03 Dec 2019 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
स्नैपचैट पर अपलोड फोटो पर एक युवक ने ‘बदमाश’ लिखकर कमेंट कर दिया। इसका फोटो अपलोड करने वाले युवक शुभकरण के दोस्त हरिंदर सिंह सिद्धू ने विरोध किया तो पांच से छह युवकों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से फरार हो गए। घायल युवक को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी सहज सरदाना समेत अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सोमवार तड़के 3.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स के पास एक युवक पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया है। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस एसआई अमरीक सिंह, एएसआई दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में घायल की पहचान बठिंडा के सिविल लाइंस कालोनी निवासी हरिंदर सिंह सिद्धू (26) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में हरिंदर के दोस्त शुभकरण ने बताया कि उसने स्नैपचैट पर फोटो अपलोड की थी। इस पर सहज सरदाना ने ‘बदमाश’ कमेंट कर दिया। इसी का विरोध हरिंदर सिद्धू ने कर दिया था।

आरोप है कि सहज ने हरिंदर को धमकी देते बोला कि वह दोनों के बीच में न आए। वरना जान से मार दूंगा। आरोप है कि बीते रविवार देर रात सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स के पार्किंग के पास सहज सरदाना, देवन शर्मा, अमरजोत सिंह समेत दो से तीन युवकों ने हरिंदर पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में हरिंदर सिद्धू के दाहिने गाल पर गंभीर चोट लगी। अकेला होने की वजह से वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए पैरोें पर तलवार से हमला कर दिया।

इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से काले रंग की स्कार्पियो से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस गश्त के बावजूद अपराधी बेखौफ
शहर के अलग-अलग सेक्टरों में पुलिस देर रात तक गश्त करती है, लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं, पुलिस ने अब आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें