फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड में शूटर मंजीत सिंह को भेजा जेल, दिल्ली से लाई थी क्राइम ब्रांच

Fri, 29 Nov 2019 11:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के केस में वांछित शूटर मंजीत का तीन दिन का प्रोडक्शन वारंट पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच टीम उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाई थी। सूत्रों के अनुसार मंजीत ने कबूला कि उसने ही सोनू पर गोलियां बरसाईं थीं।
विज्ञापन


शूटर मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा उर्फ परवा अलग-अलग ठिकानों में छुपा था। उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने बीते 3 नवंबर को सोनीपत के गांव फरमाना से गिरफ्तार किया था। मंजीत पर पंजाब, हरियाणा समेत राजस्थान में हत्या और फिरौती समेत कई अन्य धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। हत्या केस में गैंगस्टर लॉरेंस और शुभम से पूछताछ हो चुकी है।

सोनू शाह की हत्या का मामला सुलझ तो गया है, लेकिन इस केस के कई आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोनू की हत्या करवाने के लिए गैंगस्टर राजू बिसौदी ने हत्यारों को भेजा था। पुलिस टीम अब काला राणा और राजू बिसौदी का सुराग लगाने में जुटी है। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी देश छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 28 सितंबर को बुड़ैल स्थित ऑफिस में सोनू शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू की हत्या की जिम्मेवारी ली थी। इसकी बाद क्राइम ब्रांच ने हत्यारों को पनाह देने वाले होटल मैनेजर धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में टीम गैंगस्टर शुभम लॉरेंस और मंजीत को प्रोडक्शन पर लेकर आई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें