फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी करेंगे संदेश झिंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के सुपर स्टार, भारतीय फुटबाल टीम और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में केरला ब्लास्टर्स के लिए खेलने वाले डिफेंडर संदेश झिंगन घुटने की सफल सर्जरी के बाद फिर से वापसी की राह पर हैं। कुछ माह पहले झिंगन को लिगामेंट इंजरी हुई थी। पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर मैच से पहले एक अभ्यास मैच में झिंगन के घुटने पर चोट लग गई थी।
विज्ञापन

संदेश झिंगन अपनी आईएसएल टीम केरला ब्लास्टर्स से अगले कुछ ही दिनाें में जुड़ने वाले हैं। आईएसएल के पहले सीजन से ही झिंगन केरला ब्लास्टर्स के लिए खेल रहे हैं। दोबारा से वापसी करने पर संदेश झिंगन ने खुशी जताकर कहा कि जब मुझे चोट लगी तो उसकेबाद से फुटबॉल खिलाड़ी और परिवार मेरे साथ खड़े थे। इस तरह के समर्थन के लिए मैं फुटबाल परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं , जो मेरे लिए एक साथ आगे आए। संदेश झिंगन ने कहा कि मैंने जिम वर्क करने का फैसला लिया है और सर्जरी के बाद मेरी मसल भी अच्छी स्थिति में आ रहे हैं। इन्होंने कहा कि मैदान पर वापसी के लिए जो भी करना होगा वह मैं कर रहा हूं।
सिटी केस्टार खिलाड़ी हैं
संदेश झिंगन सिटी के रहने वाले हैं। वह सेक्टर -22 स्थित शिशु निकेतन स्कूल के छात्र रहे हैं। फुटबॉल की एबीसीडी सेंट स्टीफंस स्कूल के हेड फुटबॉल कोच सुरिंदर के ट्रेनी हैं। सेंट स्टीफंस स्कूल की फुटबॉल अकादमी से शुरू होकर इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। फुटबॉल कोच सुरिंदर ने बताया इंजरी के बाद उसकी वापसी मेरे लिए अच्छी खबर है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह एकबार फिर से धमाकेदार वापसी करेगा।
विज्ञापन

सिटी के अन्य फुटबॉल खिलाड़ी
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में संदेश झिंगन के अलावा दो अन्य फुटबॉल स्टार भी विभिन्न टीमाें से खेल रहे हैं। इनमें गुरप्रीत सिंह संधू (गोलकीपर) बंगलुरू की टीम से ख्ेालते हैं। वहीं अनिरुद्ध थापा मिडफिल्डर की भूमिका में चेन्नई टीम के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें