फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में बुजुर्ग का पर्स चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मनीमाजरा
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
एनएसी के शोरूम नंबर 855 पर स्थित यूको बैंक में पैसे जमा कराने आए बुजुर्ग की जेब पर्स निकालकर भागने वाले को पुलिस ने कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी के लखविंदर सिंह (31) रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने लखविंदर के कब्जे पर्स और रुपये भी बरामद कर लिए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है जब सेक्टर-7 पंचकूला के रहने वाले बुजुर्ग अशोक कुमार (64) बैंक में 20 हजार रुपये जाम कराने आए।

रुपये जमा कराने के लिए अशोक कुमार कैश काउंटर पर खड़े थे। उनके पीछे लखविंदर सिंह भी खड़ा था। लखविंदर ने मौके का फायदा उठाकर उनकी जेब से पर्स निकाला लिया। पर्स में हालांकि 1 हजार रुपये ही थे।
विज्ञापन


जो रुपये अशोक कुमार ने जमा कराने थे, वो उसने हाथ में पकड़े थे। इसके चलते वह रुपये चोरी नहीं कर पाया। एकदम से लखविंदर के लाइन से हटने के बाद अशोक कुमार को शक हुआ तो उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें पर्स नहीं था।

पर्स चोरी होने के बाद अशोक कुमार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस और मनीमाजरा थाना पुलिस बैंक पहुंची। जांच अधिकारी दयाराम ने बताया मामले की जांच के बाद जब पुलिस पीड़ित बुजुर्ग के साथ आरोपी को ढूंढने लगी तो आरोपी एनएसी मार्केट की पार्किंग में ही मिल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हवालात में डाल दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें