बारिश के बाद शहरवासियों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार को रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी।
मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शुक्रवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।
जबकि वीरवार को रात का तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वीरवार रात को कुछ जगह भी बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। शनिवार को पूरा आसमान साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि अगले 48 घंटे मौसम में बदलाव आ सकता है। चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है।