फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, एक राशन की दुकान से 143 गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सिंलिडरों से गैस निकालने और अवैध रूप से गैस की आपूर्ति कर उपभोक्ताओं को चूना लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने पिंजौर के मंढ़ावाला स्थित एक घर पर छापा मारकर 143 गैस सिलिंडर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू कुमार बिहारी काॅलोनी मंढ़ावाला निवासी राशन की दुकान चलाता है। बुधवार को उसको अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी 1050 रुपये में सिलिंडर बेचता था। पुलिस जांच कर रही है कि इन सिलिंडर को कहां से लाता था।
क्राइम ब्रांच-26 के इंचार्ज गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी की राशन की दुकान है। वह 920 रुपये में सिलिंडर खरीद कर लोगों को 1050 रुपये में भरा सिलिंडर बेचता था। आरोपी से एचपी और इंडेन गैस कंपनी के सिलिंडर बरामद हुए हैं। मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच-26 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ने अपने मकान के अंदर अवैध रूप से गैस सिलिंडर रखे हैं। लोगों को कंपनी का सिलिंडर बताकर धोखे से बेचता है। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और उसके घर की तलाशी ली। उसके घर के अंदर से 143 गैस सिलिंडर बरामद हुए। इसमें से 128 सिलिंडर भरे हुए थे, जबकि 15 खाली थे। पुलिस ने सिलिंडरों को रखने के संबंधित दस्तावेज मांगे तो आरोपी कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी गई। आरोपी ने अवैध रूप से घर में भारी मात्रा में सिलिंडर रखे हुए थे। लोगोें का कहना है कि अगर कोई हादसा हो जाता तो पूरा क्षेत्र दहल सकता था।
विज्ञापन


कब कहां की चोरी

- 17 अप्रैल को सीआईडी और मुख्यमंत्री की टीम ने पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मंढ़ावाला के प्रीतम कॉलोनी के एक अवैध गोदाम में 282 कॉमर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए थे।
- 24 मार्च 2024 को पंचकूला सेक्टर-15 भारत गैस एजेंसी की गाड़ी में मुख्य मंत्री उड़नदस्ता और सीआईडी की टीम ने छापा मारा। इसमें 22 सिलिंडरों में तीन किलो गैस कम मिली थी।
विज्ञापन

- 16 मार्च को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गैस चोरी करते हुए चार मुलाजिमों को पकड़ा था। इसमें 100 से ज्यादा सिलिंडरों में गैस की वजन कम पाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें