फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पुलिस को सफलता: हेरोइन और पिस्टल सहित बिन्नी गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, होशियारपुर में था वांटेड

Sat, 23 Sep 2023 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पूछताछ में पता चला कि शाहबाज साहू का पिता पंजाब पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर सेवा मुक्त हुआ था। साहू गैंगस्टर बिन्नी गुर्जर गैंग का गुर्गा है जिस पर होशियारपुर में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिन्नी गुर्जर एक ए कैटेगरी का गैंगस्टर है। 
विज्ञापन
जालंधर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्राइम ब्रांच जालंधर देहात की टीम ने 210 ग्राम हेरोइन और पिस्टल के साथ बिन्नी गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है जो होशियारपुर में दर्ज कई मामलों में वांछित था। एसपी देहाती मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुष्प वाली ने चेकिंग और नाकाबंदी को लेकर दो टीमें तैनात की थी। 
विज्ञापन


देर रात क्राइम ब्रांच की टीम जंडूसिघा से अड्डा कपूर पिंड की तरफ गश्त कर रही थी। जब वह हरलीन वॉटर पार्क के पास पहुंचे तो वहां एक युवक खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और वहां से भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम शाहबाज सिंह उर्फ साहू निवासी न्यू फतेहगढ़ साहिब होशियारपुर बताया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 210 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। 

पूछताछ में पता चला कि शाहबाज साहू का पिता पंजाब पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर सेवा मुक्त हुआ था। साहू गैंगस्टर बिन्नी गुर्जर गैंग का गुर्गा है जिस पर होशियारपुर में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीन मामलों में वह बिन्नी के साथ वारदात में शामिल था। बिन्नी गुर्जर एक ए कैटेगरी का गैंगस्टर है। 
विज्ञापन


डीएसपी सुरेंद्र पाल ने बताया कि पीपलावाली जिम होशियारपुर में हुई गैंगवॉर में साहू के साथी फगवाड़ा के सारंग की जसप्रीत सिंह उर्फ चन्ना और उसके साथियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शाहबाज साहू गैंग ने जसप्रीत उर्फ चन्ना को गोलियां मारी थी जिसमें वह जख्मी हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें