फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula Triple Murder: तिहरे हत्याकांड में शामिल आरोपियों की हुई पहचान! 6 फुट 3 इंच है सभी का कद

Fri, 27 Dec 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

23 दिसंबर की रात सल्तनत होटल के बाहर विक्की, तीरथ और वंदना की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह पार्टी जीरकपुर के रहने वाले रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर आयोजित की थी, जिसमें विक्की, उसका भांजा तीरथ और रोहित की दोस्त जींद के उचाना की रहने वाली वंदना पहुंची थी।
विज्ञापन
पंचकूला में मारे गए युवक और युवती - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंजौर के सल्तनत होटल की पार्किंग में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में 5वें दिन क्राइम ब्रांच के हाथ बड़ा सुराग लगा है। दिल्ली और पंचकूला सीआईए की टीमें मिलकर जल्द गैंगवार का खुलासा करेगी। शूटरों की पहचान होते ही लगातार गठित टीमें दबिश दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की है आखिरी लोकेशन

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मोहाली से पंजाब पहुंचे थे। वहां से निकलकर हिमाचल और आखिरी लोकेशन दिल्ली की मिली है। सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में शामिल तीनों शूटरों की लंबाई 6 फिट 3 इंच है। इस हत्याकांड को नंदू गैंग के शूटर पोलू रूपाणी, कालू और साहिल ने अंजाम दिया था। तीनों शूटर ब्रिटेन में बैठे कपिल सांगवान उर्फ नंदू के लिए काम करते हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड में शामिल तीनों हत्यारों को गिरफ्तार करके पंचकूला ला सकती है।

तिहरे हत्याकांड में शामिल नंदू गैंग के तीनों शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद पिंजौर से मोहाली पहुंचे थे। सफेद रंग की कार में हत्यारोपी बठिंडा होकर हिमाचल पहुंचे थे। इसके बाद शूटरों की आखिरी लोकेशन दिल्ली की मिली है। जगह-जगह सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शूटरों की पहचान कर उनकी लोकेशन ट्रेस कर टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।

मास्टरमाइंड हो सकता है मोहित भारद्वाज

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जन्मदिन पार्टी का आयोजन करने वाले रोहित भारद्वाज का छोटा भाई मोहित भारद्वाज पंचकूला पुलिस के निशाने पर है। नंदू गैंग से मोहित का नाम कई बार जोड़ा गया है। सीआईए टीम अब मोहित भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। हत्याकांड में शामिल शूटरों के अलावा पार्टी का लोकेशन देने वाले मुखबीर की भी पुलिस तलाश कर रही है। इसके अलावा पार्टी में शामिल मोहित और विक्की के कई अन्य दोस्तों पर पुलिस नजर बनाई हुई है।

सल्तनत होटल आसपास पुलिस टीम तैनात

पिंजौर एसएचओ रूपेश चौधरी ने बताया कि गैंगवार के बाद सल्तनत होटल समेत अगल-बगल के होटलों के बाहर रात होते ही पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है। इसके अलावा होटलों में आने वाले लोगों का रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है। आस-पास के क्षेत्र में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

गैंगवार में शामिल शूटरों को जल्द गिरफ्तार करके उनका खुलासा किया जाएगा। हमलावरों की लोकेशन के आधार पर लगातार टीमें छापा मार रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम से भी संपर्क करके गिरफ्तारी की जाएगी। - अरविंद कम्बोज एसीपी क्राइम, पंचकूला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें